CYBER COPS India Headline Animator

Showing posts with label साइबर लॉ. Show all posts
Showing posts with label साइबर लॉ. Show all posts

Monday, December 08, 2014

साइबर लॉ के क्षेत्र में है करियर के साथ असीम संभावनायें

आज भारत में जिस तरह इंटरनेट का विस्तार हो रहा है, उसी तरह यहाँ साइबर लॉ की जरूरत भी महसूस की जाने लगी है। वास्तव में साइबर लॉ की जरूरत हर उस देश में महसूस की जा रही है जहाँ भी साइबर अपराध हो रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर सभी विकासशील देशों जहाँ इंटरनेट अभी पूरी तरह से जड़ें जमा नहीं पाया है, वहाँ भी साइबर लॉ की जरुरत महसूस की जा रही है। साइबर अपराध को निपटाने और न्याय दिलाने के लिए इसके विशेषज्ञों की माँग लगातार बढ़ रही है। इसी जरुरत को ध्यान में रखते हुए साइबर लॉ से संबंधित पाठयक्रमों की शुरुआत अब ज्यादातर इंस्टीट्यूट में कर दी गई है। कहीं स्पेशलाइज्ड रूप में, तो कहीं एलएलबी के साथ इसकी पढ़ाई होती है।